पशुपालन सेवा केंद्र

पशुपालन सेवा केंद्र

पशुपालन सेवा केंद्र:- निगम की डेयरी फार्मिंग, बकरी फार्मिंग, मुर्गी फार्मिंग योजना को सम्पूर्ण देश में बढ़ावा देने हेतु निगम द्वारा ब्लॉक/ तहसील स्तर पर "पशुपालन सेवा केंद्र" खोले जाने है | इन केंद्रों के माध्यम से निगम द्वारा उत्पादों का विक्रय एवं डेयरी फार्मिंग, बकरी फार्मिंग, मुर्गी फार्मिंग योजनाओं की स्थापना एवं प्रशिक्षण को संचालित किया जायेगा | इन केन्द्रो के संचालन की जिम्मेदारी जिला स्तर पर फार्मिंग प्रबंधन अधिकारी, तहसील स्तर पर फार्मिंग विकास अधिकारी व पंचायत स्तर पर फार्मिंग प्रेरक की होती है। पशुपालन सेवा केंद्र के माध्यम से डेयरी संचालन, दुग्ध संग्रहण केंद्र की स्थापना, निगम द्वारा पशुओं के लिए निर्मित उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का विक्रय आदि कार्य किये जायेंगे।