1. विभाग :- 
       (A) प्रशिक्षण विभाग 
                                  (B) विपणन विभाग
                                  (C) अनुसंधान एवं विकास विभाग                                                                   
                                  (D) वित्त व लेखा विभाग                                                                         
                                  (E) सामान्य प्रशासन एवं मानव संसाधन विभाग                                                         
                                  (F) जन संपर्क विभाग                                                                           
                                  (G) उत्पादन विभाग                                                                             
                            (A) प्रशिक्षण विभाग :- विभाग के मुख्य कार्य निम्न है |                                                 
                                  (1). ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को चयनित कर नि:शुल्क लघु पशुचिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान कराना व
                            ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना |                                                        
                                  (2). बकरी फार्म, मुर्गी फार्म, डेयरी फार्म व अन्य स्वरोजगार परक व रोजगारोन्मुखी आदि प्रशिक्षण
                            कार्यक्रमो का संचालन करना |                                                                     
                            (B) विपणन विभाग :- निगम के मुख्य उद्देश्य देश के पशुपालकों व किसानो को आर्थिक व सामाजिक रूप
                             से मजबूत बनाने में निगम के विपणन विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है | विपणन विभाग के कार्य निम्न है              
                                  (1) मौजूदा निगम के कार्डधारी पशुपालकों व किसानों को उत्तम गुणवत्ता के उत्पाद बेचकर संबंधो को मजबूत
                             बनाना |                                                                                      
                                  (2) पशुपालकों व किसानों को उत्पाद के मूल्य से ज्यादा सेवा व फायदा पहुंचाने का प्रयास करते रहना |             
                                  (3) निगम का मुख्य लक्ष्य विपणन के साथ पशुपालकों व किसानों के साथ पारस्परिक, लाभप्रद व लम्बे समय
                             तक संबंध बनाए रखना है |                                                                       
                                  (4) उत्पाद पैकेजिंग, मूल्य निर्धारण एवं उपयोगिता का विश्लेषण कर परिवर्तन करना |                           
                                  (5) उत्पाद को परिवहन ट्रांसपोर्ट के माध्यम से निर्धारित स्थान तक पहुँचाना |                                 
                                  (6) पशुपालकों व किसानों तक निगम की योजनाओं का लाभ पहुँचाना तथा प्रचार-प्रसार करना |                   
                                  (7) उत्पाद की उपयोगिता और विपणन क्षमता का रिकॉर्ड रखना और उसका विश्लेषण करना |                    
                                  (8) प्रतिस्पर्धी उत्पाद का अध्ययन कर निगम की योजनाओं का प्रचार-प्रसार निम्न माध्यमों से (न्यूज़ पेपर,
                             ऑनलाइन मार्केटिंग, टैली मार्केटिंग, SMS मार्केटिंग, मोबाइल मार्केटिंग, सोशल मीडिया प्रमोशन, रेडियो, टीवी, प्रिंट मीडिया, विज्ञापन पम्पलेट, बैनर) से करना |                                                      
                            (C) अनुसंधान एवं विकास विभाग :- किसी भी उत्पाद के विकास की परिकल्पना करने का प्रभाग अनुसंधान
                             एवं विकास विभाग कहलाता है |                                                                    
                                  (1) योजनाओं के प्रचार-प्रसार और अनुसंधान को बढ़ावा देने सहित पशुपालन परिचालन और ग्रामीण विकास
                             के लिए महत्व के मामलों पर नीतियां तैयार करना |                                                     
                                 (2) ग्रामीण विकास के क्षेत्र में पशुपालन संबंधी तकनीकी आर्थिक अध्ययनों के माध्यम से प्रशिक्षण कराना |
                                 (3) उत्पादन अनुसंधान व विकास कार्य करना |                                                        
                            (D) वित्त व लेखा विभाग :- विभाग के मुख्य कार्य निम्न है |                                              
                                  (1). पशुपालन योजना प्रसारण से सम्बंधित आय और व्यय का उचित बजट |                                 
                                  (2). निवेश डीलरों की जाँच |                                                                    
                                  (3). सभी लेनदारी - देनदारी परिव्ययो व व्यय का लेखा जोखा की जाँच |                                   
                                  (4). निगम के क्षेत्रीय कर्मचारी एवं अधिकारियों की विपणन सूची लक्ष्यानुसार तैयार कर खातानुसार वेतन
                             का भुगतान करना                                                                               
                            (E) सामान्य प्रशासन एवं मानव संसाधन विभाग :- विभाग के मुख्य कार्य निम्न है |                             
                                  (1). कार्मिकों की भर्ती व्यवस्था करना |                                                             
                                  (2). कार्मिकों को प्रशिक्षण करने के पश्चात् कार्यभार सौंपना व संचालन गतिविधियों का नियोजन, नियंत्रण
                          और संगठन करना|                                                                             
                                  (3). निगम की कार्य सेवा प्रणाली व अन्य आवश्यक बिंदुओं पर नियमावली तैयार करना |                        
                                  (4). कर्मचारियों के लिये अभिप्रेरणा कार्यक्रमों का संचालन करना |                                         
                                  (5). कार्यस्थल पर वातावरण अच्छा बनाये रखना |                                                     
                            (F) सूचना एवं जन संपर्क विभाग :- विभाग के मुख्य कार्य निम्न है |                                       
                                  (1) हेल्पलाइन/स्वागत कक्ष की सम्पूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कराना | 
                                  (2) ग्राम पंचायत स्तर पर पशुपालक परामर्श/ पशुपालक चौपाल का आयोजन करना |                           
                                  (3) पशु मेलों का आयोजन करना व योजनाओं को संचालित कराना |                                       
                                  (4) पशुपालक लाभकारी योजनाओं का प्रचार अभियान चलाना |                                            
                            (G) उत्पादन विभाग :- यह विभाग निगम का कार्यात्मक क्षेत्र है | इसमें कच्चे माल को एक उत्पाद की श्रृंखला
                            के माध्यम से मुख्य उत्पाद के रूप में तैयार किया जाता है | इस विभाग का उत्तरदायित्व उत्पादन प्रबंधक
                            द्वारा संभाला जाता है | उत्पादन प्रबंधक कच्चे माल की आपूर्ति सुनिश्चित करता है व यह सुनिश्चित करता है
                            की उत्पाद का कार्य सुचारु रूप से हो |                                                             
                            निगम द्वारा मुख्य रूप से (स्पेशल गोल्ड दूधधारा, गोल्ड दूधधारा, VET-ANZYME, A.G.MIN.FORTE, BIO
                            FAT, CHELETED DUDHDHARA, VET- 52) उत्पाद तैयार किये जाते है |
                            उत्पादन प्रबंधक उपरोक्त उत्पादों की समय पर तैयार होने की जिम्मेदारी संभालता है ताकि पशुपालकों व
                            किसानों तक इनकी आपूर्ति बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके | प्रबंधक उपरोक्त उत्पादों की गुणवत्ता का
                            भी विशेष ध्यान रखता है |                                                                        
                            उत्पादन विभाग के समस्त कार्यो को निगम के उत्पादन सहयोगी "LEVIS HEALTH CARE" द्वारा संचालित    
                            किया जाता है |
                        
 भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड
                                