विभाग

1. विभाग :-
      (A) प्रशिक्षण विभाग
      (B) विपणन विभाग
      (C) अनुसंधान एवं विकास विभाग
      (D) वित्त व लेखा विभाग
      (E) सामान्य प्रशासन एवं मानव संसाधन विभाग
      (F) जन संपर्क विभाग
      (G) उत्पादन विभाग
(A) प्रशिक्षण विभाग :- विभाग के मुख्य कार्य निम्न है |
      (1). ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को चयनित कर नि:शुल्क लघु पशुचिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान कराना व ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना |
      (2). बकरी फार्म, मुर्गी फार्म, डेयरी फार्म व अन्य स्वरोजगार परक व रोजगारोन्मुखी आदि प्रशिक्षण कार्यक्रमो का संचालन करना |
(B) विपणन विभाग :- निगम के मुख्य उद्देश्य देश के पशुपालकों व किसानो को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में निगम के विपणन विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है | विपणन विभाग के कार्य निम्न है
      (1) मौजूदा निगम के कार्डधारी पशुपालकों व किसानों को उत्तम गुणवत्ता के उत्पाद बेचकर संबंधो को मजबूत बनाना |
      (2) पशुपालकों व किसानों को उत्पाद के मूल्य से ज्यादा सेवा व फायदा पहुंचाने का प्रयास करते रहना |
      (3) निगम का मुख्य लक्ष्य विपणन के साथ पशुपालकों व किसानों के साथ पारस्परिक, लाभप्रद व लम्बे समय तक संबंध बनाए रखना है |
      (4) उत्पाद पैकेजिंग, मूल्य निर्धारण एवं उपयोगिता का विश्लेषण कर परिवर्तन करना |
      (5) उत्पाद को परिवहन ट्रांसपोर्ट के माध्यम से निर्धारित स्थान तक पहुँचाना |
      (6) पशुपालकों व किसानों तक निगम की योजनाओं का लाभ पहुँचाना तथा प्रचार-प्रसार करना |
      (7) उत्पाद की उपयोगिता और विपणन क्षमता का रिकॉर्ड रखना और उसका विश्लेषण करना |
      (8) प्रतिस्पर्धी उत्पाद का अध्ययन कर निगम की योजनाओं का प्रचार-प्रसार निम्न माध्यमों से (न्यूज़ पेपर, ऑनलाइन मार्केटिंग, टैली मार्केटिंग, SMS मार्केटिंग, मोबाइल मार्केटिंग, सोशल मीडिया प्रमोशन, रेडियो, टीवी, प्रिंट मीडिया, विज्ञापन पम्पलेट, बैनर) से करना |
(C) अनुसंधान एवं विकास विभाग :- किसी भी उत्पाद के विकास की परिकल्पना करने का प्रभाग अनुसंधान एवं विकास विभाग कहलाता है |
      (1) योजनाओं के प्रचार-प्रसार और अनुसंधान को बढ़ावा देने सहित पशुपालन परिचालन और ग्रामीण विकास के लिए महत्व के मामलों पर नीतियां तैयार करना |
     (2) ग्रामीण विकास के क्षेत्र में पशुपालन संबंधी तकनीकी आर्थिक अध्ययनों के माध्यम से प्रशिक्षण कराना |
     (3) उत्पादन अनुसंधान व विकास कार्य करना |
(D) वित्त व लेखा विभाग :- विभाग के मुख्य कार्य निम्न है |
      (1). पशुपालन योजना प्रसारण से सम्बंधित आय और व्यय का उचित बजट |
      (2). निवेश डीलरों की जाँच |
      (3). सभी लेनदारी - देनदारी परिव्ययो व व्यय का लेखा जोखा की जाँच |
      (4). निगम के क्षेत्रीय कर्मचारी एवं अधिकारियों की विपणन सूची लक्ष्यानुसार तैयार कर खातानुसार वेतन का भुगतान करना
(E) सामान्य प्रशासन एवं मानव संसाधन विभाग :- विभाग के मुख्य कार्य निम्न है |
      (1). कार्मिकों की भर्ती व्यवस्था करना |
      (2). कार्मिकों को प्रशिक्षण करने के पश्चात् कार्यभार सौंपना व संचालन गतिविधियों का नियोजन, नियंत्रण और संगठन करना|
      (3). निगम की कार्य सेवा प्रणाली व अन्य आवश्यक बिंदुओं पर नियमावली तैयार करना |
      (4). कर्मचारियों के लिये अभिप्रेरणा कार्यक्रमों का संचालन करना |
      (5). कार्यस्थल पर वातावरण अच्छा बनाये रखना |
(F) सूचना एवं जन संपर्क विभाग :- विभाग के मुख्य कार्य निम्न है |
      (1) हेल्पलाइन/स्वागत कक्ष की सम्पूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कराना |
      (2) ग्राम पंचायत स्तर पर पशुपालक परामर्श/ पशुपालक चौपाल का आयोजन करना |
      (3) पशु मेलों का आयोजन करना व योजनाओं को संचालित कराना |
      (4) पशुपालक लाभकारी योजनाओं का प्रचार अभियान चलाना |
(G) उत्पादन विभाग :- यह विभाग निगम का कार्यात्मक क्षेत्र है | इसमें कच्चे माल को एक उत्पाद की श्रृंखला के माध्यम से मुख्य उत्पाद के रूप में तैयार किया जाता है | इस विभाग का उत्तरदायित्व उत्पादन प्रबंधक द्वारा संभाला जाता है | उत्पादन प्रबंधक कच्चे माल की आपूर्ति सुनिश्चित करता है व यह सुनिश्चित करता है की उत्पाद का कार्य सुचारु रूप से हो |
निगम द्वारा मुख्य रूप से (स्पेशल गोल्ड दूधधारा, गोल्ड दूधधारा, VET-ANZYME, A.G.MIN.FORTE, BIO FAT, CHELETED DUDHDHARA, VET- 52) उत्पाद तैयार किये जाते है | उत्पादन प्रबंधक उपरोक्त उत्पादों की समय पर तैयार होने की जिम्मेदारी संभालता है ताकि पशुपालकों व किसानों तक इनकी आपूर्ति बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके | प्रबंधक उपरोक्त उत्पादों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखता है |
उत्पादन विभाग के समस्त कार्यो को निगम के उत्पादन सहयोगी "LEVIS HEALTH CARE" द्वारा संचालित
किया जाता है |